Sultanpur News: भाग रहे वाहन चालक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ा
सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता बुधवार की शाम लंभुआ के चौकिया मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार था चालक ने पुलिस द्वारा गाड़ी रुकवाने पर गाड़ी रोकने के बजाय वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस के जवान चोटिल होने से बाल बाल बच गए।तत्काल पुलिस वालों ने गाड़ी का पीछा किया और कुछ दूर आगे जाकर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन न रोकने भागने के कारण वाहन समेत चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.