सुल्तानपुर, नवम्बर 22 -- Sultanpur News: बल्दीराय। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में शनिवार की रात जश्न-ए-सीरतुन्नबी एवं इस्लाह-ए-मुआशरा जलसे का भव्य आयोजन किया गया। बाद नमाज-ए-ईशा शुरू हुए जलसे में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शिरकत की। उलमा-ए-किराम ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की सीरत और शिक्षाओं पर रोशनी डालते हुए आपसी भाईचारे, अमन-चैन, शिक्षा और सामाजिक सुधार का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामिया इस्लामिया सुलतानपुर के नाजिम-ए-आला हजरत मौलाना उस्मान कासमी ने की। आगाज कारी अब्दुल हलीम की तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इसके बाद मौलाना जाकिर ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को नूरानी बना दिया ।विशेष वक्ता हजरत मौलाना सैयद आदम मुस्तफा ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए बेहतरीन मिसाल है। समाज में अमन, मोहब्बत और भाईच...