सुल्तानपुर, नवम्बर 2 -- Sultanpur News: बल्दीराय। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के भवानीगढ़-डीह मार्ग पर लगा विद्युत पोल आंधी-बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इसी टूटे पोल के सहारे ग्यारह हजार वोल्ट की विद्युत लाइन संचालित की जा रही है। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत पोल की स्थिति और खतरे की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका । टूटे पोल के सहारे हाईटेंशन लाइन संचालित होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। एसडीओ बल्दीराय ने कहा कि सूचना मिली है लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...