Sultanpur News: बैतीकला में राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत
सुल्तानपुर, अगस्त 7 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता चांदा क्षेत्र के बैतीकला में गुरुवार देर रात लखनऊ से वाराणसी जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई लम्भुआ के सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा तथा ग्राम प्रधान राम जियावन विश्वकर्मा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.