सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- Sultanpur News: अखण्डनगर, संवाददाता बेलवाई बाजार स्थित महाराजा ढाबा के सामने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन का मध्य भाग क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।मालीपुर से मरीज को छोड़कर लौट रही एंबुलेंस तेज रफ्तार में बेलवाई की ओर आ रही थी। महाराजा ढाबा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस पेड़ से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला। कुछ लोगों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही शाहगंज से एक छोटी क्रेन आई उसके साथ कुछ लोग आए और क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को शाहगंज की तरफ लेकर चले गए।

हिंदी हिन...