Sultanpur News: बेदूपारा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 7 -- Sultanpur News: लम्भुआ (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाराणसी की ओर जा रहा था, बेदूपारा गाँव के पास रुककर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने ट्रक पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं ट्रक चालक की पहचान रामबाबू पुत्र मुन्नू लाल निवासी उम्र 35 वर्ष ग्राम रामनगर थाना व तहसील मलौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.