Sultanpur News: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
सुल्तानपुर, अक्टूबर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी चोरी की और बाद में उसके साथ फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अर्जुनपुर गांव निवासी मीना पत्नी रामचरन वर्मा ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मीना के मुताबिक, वह 20 जून को मुंडन संस्कार में शामिल होने अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान 21 जून की रात घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर वह वापस लौटीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.