सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के बदरुद्दीनपुर गांव में शनिवार सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर के बाहर पेड़ की डाल से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत वृद्ध की शिनाख्त गांव निवासी के रूप में हुई। पेड़ की डाल से लटका मिला वृद्ध देवतादीन यादव (80) बदरुद्दीपुर गांव का निवासी था। उसका शव घर के पास मौजूद पेड़ की डाली से फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस फील्ड यूनिट को साथ लेकर मौके पर पहुंची, और जांच में जुट गई। पुलिस के साथ फील्ड यूनिट के सदस्यों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- घर के बाहर पेड़ से लटका मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि देवतादीन यादव काफी समय से बीमारी से ग्रसित थे, और इसी ...