सुल्तानपुर, जुलाई 16 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के मैनेपारा ग्राम प्रधान (प्रशासक) विवेक यादव की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। करीब हफ्ते भर पूर्व तबियत खराब हुई। उन्हे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चला। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान तबियत और भी बिगड़ गया जिससे मौत हो गई। दोपहर में गोमती स्थित धोपाप में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री, बेटे अश्वनी यादव (22), बिटिया अंशु (20), अलका (18), आंचल (12) व छोटे भाई राजेश यादव को छोड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...