Sultanpur News: बिना तहरीर केस दर्ज करने पर रिपोर्ट तलब
सुल्तानपुर, सितम्बर 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। अखण्डनगर थाने में बिना तहरीर दिए दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करने के आरोप पर सीजेएम नवनीत सिंह ने एसओ से रिपोर्ट तलब की है। थाना क्षेत्र की पसना निवासी वादिनी पुष्पांजलि पत्नी अंकुर ने पुलिस पर ससुराल वालों के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखने का आरोप लगाया है। इसके लिए पुष्पांजलि ने थानाध्यक्ष और विवेचक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि वह मनमुटाव में मायके चली गई थी। ससुराल से बेटे को लेने के लिए पहले थाने गई। थानाध्यक्ष के कहने पर वह 22 अगस्त को मायके चली आई। पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर उसके ससुराल वालों के खिलाफ मनमानी ढंग से दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.