Sultanpur News: बिजली समस्या के विरोध में धरने पर बैठे आप नेता
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। हांसापुर कन्द्रवारे गांव में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं, वहीं किसानों की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ग्रामीणों के साथ विद्युत विभाग के बरौसा स्थित अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन के ऑफिस में धरने पर बैठ गए। आप नेता ने आरोप लगाया कि छह दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि हांसापुर कन्द्रवारे में तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.