Sultanpur News: बिजली चोरी के खिलाफ चलाया सघन अभियान
सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। विद्युत बिल बकायदारों से वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए गुरुवार को लोलेपुर उपकेन्द्र के प्यारेपट्टी गांव में अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार वर्मा की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में उपखण्ड अधिकारी-टाउन, अवर अभियन्ता टाउन, पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग टीम एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम मौजूद रही। अभियान में 20 उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर लगाया गया। ये उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली उपयोग कर रहे थे। केएनआई उपकेन्द्र के लाइनमैन आनंद कुमार यादव ने बताया कि टाउन प्रथम फीडर पर ओवरलोडिंग, बिजली चोरी और बिल बकाए की सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही हैं। इस फीडर के कस्बा, पांचोपीरन, वलीपुर, गोमती नगर आदि मोहल्लों में शुक्रवार से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.