Sultanpur News: बिजली गुल लाखों की आबादी 24 घण्टे से अंधेरे में
सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता । लगभग एक पखवाड़े से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। जिससे पलिया सरकौड़ा और कुड़वार विद्युत उपकेंद्र की लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है। किसानों की धान की रोपाई अधर में में लटक गयी है। मौसम परिवर्तन के साथ शुरू हुई भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई न मिलने से आमजन बेहाल हैं। कभी डाल की कटाई तो कभी फाल्ट के नाम पर घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। 400 केवीए पयागीपुर से 33 हजार वोल्ट की लाइन कुड़वार व पलिया उपकेंद्र को आपूर्ति करती है। जिससे दोनों उपकेंद्रों को मिलाकर कुल 08 फीडर से सैकड़ों गांवों को सप्लाई जाती है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद लगातार गुरुवार व शुक्रवार को 33 हजार लाइन फाल्ट हो गई। किसी तरह गुरुवार रात में विभाग द्वारा देर रात सप्लाई बहाल की गई तो शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.