Sultanpur News: बिजली के तार की चपेट में आईं दो भैंसें, मौत
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज, संवाददाता पलिया गांव में रविवार दोपहर धान के खेत में गिरे 440 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी रही। पीड़ित के मुताबिक दोनों भैंसों की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये थी।गांव निवासी मो. शकील पुत्र इमाम अली की भैंसें रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास चर रही थीं। इसी दौरान घर के बगल स्थित धान के खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में दोनों भैंसें आ गईं। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का तार करीब पांच दिन से खेत में गिरा हुआ था। इसकी सूचना बिजली विभाग को दिए जाने के बावजूद तार को हटाया नहीं गया। ग्रामीणों के मुताबिक समय रहते तार हटाया जाता तो हादसा टल सकता था। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.