सुल्तानपुर, अक्टूबर 26 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के बभनइया पूरब में बिजली के कटे-फटे केबल को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। शिवा निषाद ने अपनी चाची ज्योति, चाचा राधेश्याम और उनके दो बेटों पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, शुक्रवार की शाम बिजली के केबल को लेकर शिवा की बहन शिल्पा और चाची ज्योति के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार की रात करीब नौ बजे ज्योति ने अपने पति राधेश्याम और बेटों प्रियांशु व दीपांशु के साथ मिलकर शिवा के परिवार से गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने मारपीट की। इसमें शिवा का सिर फट गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...