Sultanpur News: बार चुनाव के लिए 60 वकीलों ने किया नामांकन
सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव के लिए सोमवार को 16 पदों के लिए 60 वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को इनकी जांच होगी और नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश शुक्ल, राज कुमार सिंह, अमरनाथ यादव, सभाजीत सिंह और करुणाशंकर दुबे समेत 17 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महिला के लिए आरक्षित सचिव पद पर रुखसाना बानो, लक्ष्मी यादव, शशि मिश्रा, पिंकी प्रिया सिंह और शशि सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद लिए हारुन अहमद, राम प्रकाश चौबे, संजय शर्मा समेत आठ ने नामांकन किया। शेष 13 पदों पर भी दावेदार वकीलों ने नामांकन किया। 31 अगस्त को 2080 वकील दीवानी में मतदान कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.