सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: कुड़वार। बरसात के मौसम में क्षेत्र की सड़कों की हालत और खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क कटने, गड्ढे होने और पटरियां क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर स्थिति खतरनाक हो गई है। राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। कुड़वार-अलीगंज संपर्क मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब है। करीब पांच दशक पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए लगभग 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पूर्व सांसद मेनका गांधी तक इसके टू-लेन निर्माण के लिए प्रयास कर चुके हैं। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान भी सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कार्य आगे नहीं बढ़ सक...