सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । बारिश के कहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कच्चे व पक्के मकान की छतेु टपकने लगी हैु। तेज हवा व बारिश के चलते किसानों की धान व गन्ने की फसल खेत में गिर गई है। बाजार में सब्जियों की आवक कम होने से पांच से दस रुपए दाम में इजाफा हो गया है। पशुआश्रय स्थल में छाया की उचित सुविधा नहीं होने से जानवरों पर आफत आ गई है। बाजार में मजदूरों को बगैर काम के वापस लौटना पड़ा। सितम्बर माह में अभी तक हुई बारिश ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को दिनभर बारिश जारी रही है। बारिश के चलते लोग घरों से निकल नहीं सके। घर से जरुरी काम से निकले लोगों को भीगकर कामकाज निपटाना पड़ा। तेज हवा व बारिश से धान, केला, गन्ना की फसल गिर गई। जिससे किसानों की फसल बर्बाद ह...