Sultanpur News: बाग में बंधे मिले कई गोवंश,कराया गया मुक्त
सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। सराय समोखपुर-कादीपुर मार्ग पर शाहपुर गांव के पास एक बाग में शनिवार देर शाम कई गोवंश हाथ-पैर बंधे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गौरक्षक दल ने सभी गोवंशों को बंधनमुक्त कराया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और गौरक्षक दल के संयुक्त प्रयास से गोवंशों को मुक्त कराया गया। गौरक्षक दल के उमाकांत तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि गोवंशों को तस्करी के उद्देश्य से बांधे जाने की आशंका है। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राहुल कसेरा, शुभम मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.