Sultanpur News: बाउंड्री वॉल तोड़ने के विवाद में मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: कादीपुर। बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त कर अहाते की जमीन पर नाली बनाने के प्रयास के विवाद में पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रानीपुर कायस्थ गांव निवासी शेष नारायण शुक्ला का आरोप है कि शारदा प्रसाद शुक्ल और उनके परिजन बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त कर नाली बनाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.