Sultanpur News: बाइक से गिरा युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सुल्तानपुर, अक्टूबर 31 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होने से एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा कला गांव निवासी मुस्तकीम (60) पुत्र मोहम्मद आसिन किसी काम से चांदा बाजार गए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चांदा से कोथरा कला जाने वाले मार्ग पर चांदा कस्बे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में मुस्तकीम को गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे वृद्ध की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.