सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कस्बे में बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसहां बाजार निवासी संजय गौतम (40) बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चांदा कस्बे में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में संजय गौतम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh K...