सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पारसपट्टी चौराहे के पास गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपटा मारकर छीन लिए और फरार हो गए। शाम को हाइवे पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ‎लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी गांव निवासी रोशनी पत्नी रंजीत (24), का मायका मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव में है। गुरुवार को वह अपने पिता श्याम सुंदर और मां से मिलने आईं थी। गुरुवार को वह अपनी मां के साथ बरौंसा रिस्तेदार के घर गई थीं। शाम को साढे पांच बजे के करीब मां बेटी ई-रिक्शा से वापस पारसपट्टी घर लौट रही थी। जैसे ही दोनों गांव के चौराहे से थोड़ा आगे पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने रोशनी के के गले से सोन...