Sultanpur News: बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट
सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: लम्भुआ, संवाददाता। दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बधूपुर बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित राम आसरे निवासी बधूपुर ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि 25 अगस्त की शाम लगभग छह बजे उसकी दुकान के सामने मालिक का पूरा निवासी बबलू शुक्ला के लड़के ने जबरदस्ती बाइक खड़ी कर दी। मना करने पर बबलू के बेटे ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडे से उसके दो नाती शिवा और अर्पित को पीट दिया। बीच-बचाव करने आई बहू सीमा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है हल्ला सुनकर बबलू के भाई सियाराम चार पांच अज्ञात साथियों के साथ मौके पर आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.