Sultanpur News: बाइक और कार की टक्कर,बाल-बाल बचे लोग
सुल्तानपुर, नवम्बर 14 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक कार के आगे के शीशे पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। महमदपुर शिवगढ़ निवासी मुर्शीद (22) पुत्र सफीक और इकरार (17) पुत्र इरशाद बाइक से मधुबन की ओर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। वहीं कादीपुर निवासी विनय कुमार, सरिता यादव और तारा देवी कार से सुलतानपुर की तरफ से कादीपुर आ रहे थे। गोसाईगंज थाने के करीब बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार मुर्शीद उछलकर कार के अगले शीशे पर जा गिरा। मुर्शीद को मामूली चोट आई, जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.