Sultanpur News: बांस लगाने-काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायनपुर कला गांव में गुरुवार शाम भूमि पर बांस लगाने और काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित्रा देवी ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र रितिक रोशन पुराने घर की भूमि में बांस गाड़ रहा था। इसी दौरान लालमणि, आनंद गौरव, भानमती और चमेला ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी शौकीलाल और माधुरी के साथ भी लाठी-डंडे व राड से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।वहीं दूसरे पक्ष के लालमणि ने आरोप लगाया कि रितिक रोशन साझा जमीन से बांस काट रहा था। रोकने पर उसकी मां भानमती को धक्का देकर मारपीट की गई। बचाने पहुंचे आनंद के साथ भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.