Sultanpur News: बांस काटने के विवाद में हत्या के मामले चार गिरफ्तार
सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: बल्दीराय संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में कब्रिस्तान के पास बांस काटने को लेकर हुए विवाद में रामसुंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बघौना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोचा। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि एक अगस्त को कब्रिस्तान के पास लगे बांस काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने रामसुंदर की हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले में बल्दीराय थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बघौना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर जहीर उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.