सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- Sultanpur News: कुड़वार। ससुर द्वारा बहू की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठनेपुर मजरे बेला पश्चिम गांव का है। जहां पीड़िता इन्द्रावती पत्नी गौरीशंकर ने ससुर रामसूरत पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को तहरीर दी कि उसका ससुर बेवजह उसे भद्दी भद्दी गालियां देता है,मारता पीटता और घर से निकालने की धमकी देता है। गुरुवार शाम को भी वह गालियां दे रहा था, विरोध करने पर वह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे बाएं हाथ की दो अंगुली कट गयी और शरीर में धूस की चोटें आयीं। उसने आरोप लगाया कि वह दबंग किस्म का आदमी है और जान से मारने की धमकी देता है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बता...