Sultanpur News: बहाउद्दीनपुर में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: अखण्डनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में गुरुवार तड़के एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उपचार के दौरान 36 वर्षीय प्रीति चौधरी की मौत के बाद जब मायके वाले गांव पहुंचे तो उन्होंने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बहाउद्दीनपुर निवासी संतोष चौधरी से प्रीति चौधरी की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ किसी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हालांकि मौत के कारणों को लेकर परिजनों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं। मृतका के भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.