Sultanpur News: बहन के साथ अभद्रता का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा
सुल्तानपुर, अगस्त 6 -- Sultanpur News: लंभुआ, संवाददाता बहन के साथ गाली गलौज का विरोध करने पर दो सगे भाइयों को लाठी डंडों से पीटने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ निवासी महेश पुत्र राजेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि बुधवार की सुबह लगभग सात बजे उनकी बहन विन्दू गांव में ही श्रीनाथ के दरवाजे से होकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसके बाद गांव के ही श्रीनाथ पुत्र रामबरन और उनके चारों बेटे इन्द्रजीत, कल्लू, अमन और शानू महेश के घर पहुंच गए और दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। जब महेश और उसका छोटा भाई उमेश गाली देने का कारण पूछने गए तो आरोपियों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महेश और उमेश के सिर में गंभीर चोटें आई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.