Sultanpur News: बल नहर के पुल में हुआ होल, हादसे की आशंका
सुल्तानपुर, अक्टूबर 7 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता मोतिगरपुर-गोसाईंसिंहपुर मार्ग पर डीगूरपुर बनकेगांव के सुमेरे का पुरवा के पास डबल नहर के पुल में होल हो गया है। पुल की गिट्टी हटने से बने होल से नीचे नहर दिखाई दे रही है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।यह मार्ग अंबेडकरनगर और प्रतापगढ़ जिलों को सीधा जोड़ता है। इस कारण यहां दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के कई गांवों के लोग ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, आसपास के बच्चे पैदल, साइकिल और बाइक से स्कूल भी जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में हुआ होल लगातार बढ़ रहा है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की जांच कराकर शीघ्र मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.