सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: बल्दीराय, सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुरेश नगर चौराहे के पास सड़क के किनारे खड़ा ट्रक आठ जून को चोरी हो गया था। पीड़ित के मुताबिक थाने और एसपी कार्यालय पर शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। जानकारी के अनुसार हरित प्रकाश सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी पलिया पूरब, थाना मुसाफिरखाना, जिला अमेठी ट्रक संख्याका स्वामी है। पीड़ित के अनुसार 8 जून 2026 की रात करीब 10 बजे उसका चालक ट्रक लेकर पारा बाजार से सुलतानपुर शहर मरम्मत के लिए जा रहा था। सुरेश नगर चौराहे से करीब चार सौ मीटर पहले इंजन हीट होने से ट्रक खड़ा करना पड़ा। चालक वल्लीपुर बाजार मिस्त्री बुलाने गया। रात अधिक होने से कोई मिस्त्री नहीं मिला। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटा तो ट्रक मौके से गायब था। ...