सुल्तानपुर, जुलाई 10 -- Sultanpur News: बल्दीराय, संवाददाता। नवनिर्मित तहसील कार्यालय तक पहुंचने वाले मार्ग पर बरसात के बाद भारी मात्रा में कीचड़ फैल जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक भवन से तहसील कार्यालय तक बनाए गए मार्ग पर ईंट का खड़ंजा बिछाने के बाद आवश्यकता से अधिक मिट्टी डाल दी गई थी। बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। इस कारण तहसील आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, फरियादियों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है, जबकि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन कीचड़ में राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। सड़क पर केवल खड़ंजा लगाकर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बरसात में अधिक कीचड़ होने की वजह सड़क पर चलने वाले राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे ह...