सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता बरसात से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें गड्ढे में तब्दील होकर बदहाल हो गई हैं। इससे मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण मार्गों तक यात्रा करना असुरक्षित हो गया है। कई मार्गों पर गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत डाली गई उनकी गिट्टियां उखड़कर बिखर गई हैं। इससे वाहनो के अनियंत्रित होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। आवागमन प्रभावित हो रहा है।नगर के अंदर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे लिंक मार्ग गोलाघाट से पयागीपुर, लखनऊ-बलिया हाईवे लिंक मार्ग रोडवेज बस स्टेशन से अमहट तक जगह-जगह गड्ढे में तब्दील होकर बदहाल हो गया है। नगर के गल्लामंडी, मेडिकल कॉलेज के सामने, सब्जीमंडी, गभड़िया, एसपी आवास के सामने, डाकखाना चौराहा, शाहगंज, बाधमंडी के पास, दरियापुर, लक्ष्मणपुर, राजकीय आईटीआई के सामने,पयागीपुर चौरा...