Sultanpur News: बरसात के मौसम में सांप काटने के मरीज सीएससी में बढ़े
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर , संवाददाता बरसात के मौसम में सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में धर्मराज पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतिगरपुर में बीते चार दिनों के भीतर सर्पदंश के सात मरीजों का सफल उपचार किया गया। इसके अलावा बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के काटने के कई मरीज भी अस्पताल पहुंचे हैं।सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार आठ जुलाई को पहाड़पुर निवासी लवकुश (26) तथा 9 जुलाई को करनाईपुर निवासी झिंगुरी (59) को सांप ने डस लिया था। वहीं 11 जुलाई को शाहपुर नानेमऊ की अनारकली (35), महमूदपुर के राहुल यादव (30), भदिला खानीपुर की मीरा निषाद (40), काछा भिटौरा की अंशिका (13) और शुकुल दुलैचा ग्राम पंचायत के अतरदशा निवासी महेश जायसवाल (32) सर्पदंश का शिकार हुए। यह भी पढ़ें- Mainpuri News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.