Sultanpur News: बदहाल हुए लिंक मार्ग, आवागमन मुश्किल
सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: कुड़वार। बरसात के मौसम में क्षेत्र के लिंक मार्गों की हालत बदतर हो गई है। कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जबकि पटरियां कटने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे झील-झंखाड़ उग आने से भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपी इंटर कॉलेज चौराहे से खादर बसंतपुर जाने वाली सड़क करीब आधा किलोमीटर तक पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। विद्यालय के कुछ आगे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आगे सड़क की पटरी कट गई है और सड़क भी कई स्थानों पर उखड़ चुकी है।इसी मार्ग से उद्यान फार्म होते हुए तिवारीपुर मठिया जाने वाली सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.