सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय हमजाबाद में जन चेतना युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जीवन जीने की कला तथा संस्कारों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर त स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के रंजीत बहादुर सिंह की। रूपकला बीज बैंक के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान विद्यालय में 50 दुर्लभ एवं हाइब्रिड सब्जियों के बीजों के पैकेट बच्चो को वितरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बल्देव प्रसाद यादव, प्रधानाध्यापक राकेश प्रताप सिंह, प्रधान गिरिजा देवी ने गायत्री परिवार के राम चेत संत ,सुरेंद्र नागर ,कृष्ण कुमार सिंह रोली चन्दन लगाकर पुष्प बर्षा स्वागत किया। य...