सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: लंभुआ से चांदा एनएच 56 मार्ग पर रेलवे फाटक 55 पर नौ अगस्त को सुबह 08 बजे से लेकर शाम 08 बजे तक अनुरक्षण कार्य होना है। इस समय सड़क पर यातायात बंद रहेगा। स्लीपर एवं ट्रैक पैरामीटर खराब है, जो बदला जाएगा। वैकल्पिक मार्ग के लिए स्थानीय प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। इस दौरान आने-जाने वाले वाहन नरहरपुर से चांदा होते हुए निकाले जाएंगे। यह भी पढ़ें- Orai News: रेलवे फाटक बंद होने से फंसी एम्बुलेंस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...