Sultanpur News: बंद कमरे में रोशनदान से लटका मिला नर्स का शव
सुल्तानपुर, अक्टूबर 10 -- Sultanpur News: गोसाईगंज (सुलतानपुर), संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा बाजार में रविवार सुबह किराए के कमरे में एक नर्स का शव रोशनदान के सहारे कपड़े से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा सारंगपुर निवासी राम स्वरूप सैनी की 22 वर्षीय बेटी शिल्पा सैनी उर्फ रजनी जेएनएम की पढ़ाई करने के साथ बरौंसा बाजार स्थित एक अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह अस्पताल के पास ही किराए के कमरे में रहती थी। रविवार सुबह काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बगल के कमरे में रहने वाली दूसरी नर्स ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.