सुल्तानपुर, जुलाई 23 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हालापुर फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार देर रात फाल्ट के चलते ठप हो गई। इससे फीडर से जुड़े करीब 50 से अधिक गांवों में आधी रात के बाद अंधेरा छा गया। फाल्ट ठीक न होने से इस फीडर से जुड़े गांवों के करीब पचास हजार से अधिक उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि देर रात फीडर की ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने लाइन की जांच शुरू की और फाल्ट ठीक करने के बाद सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली गुल रहने से घरेलू कार्यों के साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। मोबाइल फोन चार्ज न होने और विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों को ...