Sultanpur News: फर्राटा पंखे में उतरा करंट, 58 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम
सुल्तानपुर, सितम्बर 6 -- Sultanpur News: लम्भुआ (सुलतानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला सरस्वती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी कृष्णा यादव की पत्नी सरस्वती यादव घर में लगे फर्राटा पंखे के संपर्क में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका का बेटा अखिलेश यादव झारखण्ड पुलिस में नौकरी करता है, दूसरा बेटा अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ मे फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.