Sultanpur News: फर्जी सूचना पर डेढ़ घंटे बंद रही बिजली
सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर ,संवाददाता विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति शनिवार रात एक युवक द्वारा दी गई कथित फर्जी सूचना के कारण करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। इससे लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल न होने पर दर्जनों उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। काफी पड़ताल के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।शनिवार शाम से ही मोतिगरपुर फीडर की बिजली बार-बार ट्रिप कर रही थी। रात करीब 9:45 बजे आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। उपभोक्ताओं के लगातार फोन आने पर रात 10:35 बजे उपकेंद्र के व्हाट्सएप ग्रुप में एसएसओ ने संदेश जारी कर बताया कि बेलवारी गांव में एलटी लाइन की केबल में शॉर्ट सर्किट की सूचना मिलने के कारण आपूर्ति बंद की गई है तथा लाइनमैन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.