सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता लगातार हो रही बारिश ने विकासखंड भदैंया की ग्राम पंचायत असवा स्थित प्राथमिक विद्यालय को तालाब में तब्दील कर दिया है। विद्यालय परिसर में जलभराव इतना अधिक है कि पानी रसोईघर तक पहुंच गया है। इससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।सोमवार को विद्यालय खुलने पर शिक्षक और बच्चे परिसर का हाल देखकर हैरान रह गए। विद्यालय के प्रांगण, रास्तों और रसोईघर तक पानी भरा होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने और कक्षाओं तक जाने में दिक्कत हुई। इससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ। प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय परिसर आसपास की जमीन से नीचा होने के कारण हर वर्ष बारिश का पानी भर जाता है।...