सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,वरिष्ठ संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से कई अभियान चलाया गया। यहां तक की पटरी दुकानदारों को स्थापित करने के लिए वेंडिंग जोन तक की व्यवस्था की गई। लेकिन प्रशासन का कोई जतन और उपाय शहर को जाम से मुक्त कराने में सहायक नहीं हुआ। पूर्व में नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई किया। लेकिन जैसे ही निजाम बदला ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई। सबकुछ पुराने ढर्रे पर चला गया। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रशासन पर पटरी दुकानदार भारी पड़ रहे है, और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हैं। शहर के अंदर जाम को खत्म करने के लिए पटरी दुकानदारों को बसाने के लिए सबसे बड़ा व्यवसायिक केन्द्र बेडिंग जोन कलेक्ट्र...