Sultanpur News: पौध लगाना जितना जरूरी, पेड़ बनाना उतना महत्वपूर्ण : पूजा सिंह
सुल्तानपुर, जुलाई 7 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता । वन महोत्सव के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मैरी रंजीत में प्रधान पूजा सिंह के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पीपल, पाकड़, बरगद, मौलश्री समेत छायादार पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों को पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया। तहसील क्षेत्र के मैरी रंजीत मे ग्राम प्रधान पूजा सिंह ने पौधरोपण कर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। यदि आज हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पौध लगाना जितना जरूरी, पेड़ बनाना उतना महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.