Sultanpur News: पूर्व चेयरमैन के मुकदमे में विवेचक तलब
सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। बाउंड्री वाल गिराकर मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मानू और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट ने विवेचक को केस डायरी के साथ तलब किया है। अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने मॉनिटरिंग याचिका में कहा कि घटना की गंभीरता के बावजूद विवेचक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। खैराबाद निवासी इकबाल अहमद ने 30 मई को पूर्व चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मानू, उनके पुत्र सैयद अफ्फान, साथी सदफ अहमद आदि पर केस दर्ज कराया था। पूर्व चेयरमैन के पुत्र अफ्फान को पुलिस ने 18 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.