Sultanpur News: पुष्टाहार निर्माण इकाई का विधायक ने किया निरीक्षण
सुल्तानपुर, जुलाई 31 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को बीडीओ के साथ जयसिंहपुर के मुइली स्थित पुष्टाहार निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। विधायक ने कच्चे माल के भंडारण के साथ ही तैयार किए गए उत्पाद के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई लोग अनुपस्थित पाए गए। विधायक ने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। सौभाग्य प्रेरणा महिला उद्योग योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुइली में पुष्टाहार इकाई संचालित है। जिसमें समूह की महिलाएं कच्चे माल से गर्भवती व धात्री महिलाओं के अलावा बच्चों के लिए पुष्टाहार बनाती हैं। विधायक ने खंड विकास अधिकारी को कच्चे माल के भंडारण स्टाक व बनाए गए उत्पाद के वितरण की डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। भाजपा विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.