सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- Sultanpur News: अखण्डनगर, संवाददाता सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये कीमत के आभूषण, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुईअखण्ड नगर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में विपिन निषाद उर्फ हाईलैण्ड पुत्र रामदेव निषाद, निवासी दामोदरपुर, थाना कादीपुर, गोली लगने से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसके साथ न...