सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डड़वाकलां निवासी गयादीन ने दरोगा व सिपाही पर मिलीभगत कर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की याचिका दाखिल की है। सीजेएम नवनीत सिंह ने मोतिगरपुर थानाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट और जवाब तलब किया है। याचिका के अनुसार 31 जुलाई 2026 की शाम सगे भाई अमित कुमार और अजय कुमार पुत्र ब्रम्हादीन पीड़ित गयादीन के घर में घुस गए और घर वालों को गाली गलौज कर मारा-पीटा। सूचना पर डायल 112 पुलिस आई और मामला शांत कराया। आरोप है कि रात में आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर फिर घर में घुस आए, अभद्रता कर घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। थाने में तहरीर देने पर उपनिरीक्षक किशोरी लाल ने सिपाही रामाश्रय सिंह यादव को पीड़ित के ...