Sultanpur News: पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव, युवक को पीटने का आरोप
सुल्तानपुर, अक्टूबर 18 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। दुर्गा प्रतिमा देखने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में ब्रह्मरौली गांव निवासी अर्जुन उपाध्याय ने दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अर्जुन के मुताबिक, शुक्रवार की रात वह गांव में दुर्गा प्रतिमा देखने जा रहा था। रास्ते में रियांशू उर्फ मटरू और उमंग अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिले। आरोप है कि पुराने मुकदमे में सुलह करने की बात कहते हुए सभी ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। सुलह नहीं करने पर तीन दिन के भीतर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बचने के लिए अर्जुन अमन सिंह के घर में घुस गया तो आरोपित वहां भी पहुंचकर मारपीट करने लगे। लोगों के बीच-बचाव के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.